Uncategorized

तीन महीने बाद प्रिया गोयल ने पुनः संभाला आयुक्त का कार्यभार

धमतरी – नगर निगम धमतरी में पदस्थ आयुक्त प्रिया गोयल तीन माह अवकाश पर थी। जो 9 फरवरी को वापस लौटकर कार्यप्रभार पुनः सम्हाल ली है।ज्ञात हो कि 22 नवम्बर 2025 को आयुक्त प्रिया गोयल उच्चाधिकारियों को पत्र देकर अवकाश पर चली गई थी। उनके अवकाश पर चले जाने का मामला पार्षदों और राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। प्रिया गोयल ने 9 फरवरी 2026 को वापस लौटकर सामान्य दिनों की तरह काम काज सम्हाल लिये। आयुक्त प्रिया गोयल ने अवकाश से लौटने के बाद महापौर रामू रोहरा से मुलाकात किये। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रिया गोयल की जगह पर अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी को प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया था।
बता दे कि आयुक्त प्रिया गोयल ज़ब से धमतरी निगम का प्रभार संभाल रही है तब से निगम क़े प्रशासनिक कार्यों मे काफ़ी कसावट आई है. फ़ाइलो को समय पर आगे बढ़ाया गया. विकास व मूलभूत सुविधाओं क़े लिए हमेशा गंभीर रही. अब जैसे ही उन्होंने पुनः नियम आयुक्त का चार्ज लिया है फिर से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने गंभीरता से जुट गई है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!