Uncategorized

देवपुर जीएडी कॉलोनी में बने शिव मंदिर में पहुंचा भालू


धमतरी। नगरी क्षेत्र में एक बार फिर वन्य प्राणी का रिहायशी इलाके में चहलकदमी का वीडियों वायरल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के वनांचल देवपुर स्थित शासकीय जीएडी कॉलोनी में बने शिव मंदिर में एक भालू अल सुबह लगभग 4.30 बजे पहुंचा। मंदिर के रेलिंग से कूदकर शिवलिंग के समीप पहुंचा और रखे डिब्बे को खोलने का प्रयास किया। जिसमें असफल होने पर वापस लौट गया। उक्त घटना को किसी व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद किया गया जिसके यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि जीएडी कॉलोनी में सरकारी कर्मचारी परिवार सहित निवास करते है। ऐसे में भालू सहित वन्य प्राणी के विचरण से लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!