संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी जी का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा: ठाकुर शशि पवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने का कार्य बखूबी निभा रहे हैं: चेतन हिंदूजा
देश के प्रधानमंत्री के 11 वर्षो का कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा: मोनिका देवांगन

धमतरी। विकसित भारत का अमृतकाल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत भाजपा गंगरेल मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मंडल के अंतिम छोर के ग्राम अकलाडोंगरी में संपन्न हुआ। मोनिका देवांगन ने कहा कि मोदी जी के 11वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल को ऐतिहासिक और उपलब्धियां से भरा बताया ।।संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत मंडल एवं बूथ स्तर पर आगामी कार्यक्रम की जानकारियां प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शशि पवार ने प्रधानमंत्री के 11 साल के योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडल प्रभारी एवं सह वक्ता के रूप में उपस्थित चेतन हिंदूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने से पूर्व जो संकल्प लिया था उसे सिद्धि तक पहुंचाने का कार्य बखूबी कर रहे हैं गंगरेल मंडल अंतर्गत 27 पंचायत में से 20 पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का सरपंच चुना जाना और आज ग्राम अकलाडोंगरी में विकसित भारत संकल्प सभा का होना इस बात का प्रमाण है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन उमेश साहू एवं दिग्विजय सिंह कृदत्त ने मोदी जी 11 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल की जानकारी प्रदान की श्री राम मंदिर निर्माण से लेकर भाजपा के शासनकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों के विषय एवं भारत के प्रबल सैन्य शक्ति के विषय में बताया। संकल्प सभा का संचालन चंद्रहास जैन रमेश निषाद ने किया। समापन एवं आभार संकल्प सिद्धि अभियान संयोजक मुकेश यादव द्वारा किया गया। भभा में प्रमुख रूप से सहसंयोजक अहमद खान उमेंद्र सिन्हा मंडल के सभी कार्यक्रम के प्रभारीगण नरेश यादव अजय गार्डिया मीना यादव रूपाली ध्रुव अकलाडोंगरी सरपंच वेदबाई कुमेटी चिखली सरपंच बालकृष्ण निषाद कोड़ेगांव बी सरपंच जितेंद्र सिन्हा तिर्रा सरपंच सविता रमेश निषाद भटगांव सरपंच फागूराम साहू बूथ अध्यक्ष पंवर सिंह शोरी खिलेश्वर पटेल तिलक देवांगन सुशील निषाद घनश्याम यादव प्रीतम साहू चेतन मलागर सुशांत राव कानपिल्लेवार गजाधर प्रसाद सिन्हा आदि उपस्थित रहे।