पूरे ब्रह्माण्ड में केवल पृथ्वी में प्राण है और उसकी वजह पर्यावरण है – कविंद्र जैन
बढ़ते तापमान से संपूर्ण विश्व चिंतित है - कौशल्या देवांगन
स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति से जुडऩा आवश्यक – डॉ बीथिका विश्वास
भाजपा समाज सेवा के माध्यम से राजनीति करती है – गौरव मगर

धमतरी। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने जिले में 25 से अधिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। इसी तारतम्य में इंडोर स्टेडियम धमतरी में शहर मंडल एवं निगम पार्षदों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 जून से लेकर महीने भर चलने वाले पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान के लिए जिले के संयोजक कविंद्र जैन ने इस अवसर पर कहा कि पूरे ब्रह्माण्ड में केवल पृथ्वी में ही प्राण है और उसकी वजह पर्यावरण है। पृथ्वी में जल और वायु की उपलब्धता से ही जीवन विद्यमान है। विकास की बढ़ती रफ्तार ने पर्यावरण को सबसे अधिक क्षति पहुंचायी है। निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन एवं वार्ड पार्षद कुलेश सोनी ने कहा कि लगातार गिरते जलस्तर और बढ़ते तापमान ने संपूर्ण विश्व को चिंता में डाल दिया है। इससे बचाव का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनको संरक्षित करना। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ बीथीका विश्वास एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने गिरते स्वास्थ्य और बढ़ती बीमारियों के लिए पर्यावरण और जल प्रदूषण को सबसे प्रमुख कारण बताया और एक स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति के साथ जुडऩा आवश्यक बताया। प्रकृति से हमे शुद्ध हवा, बेहतर वर्षा, और जीने के लिए उपयोगी सभी चीजें मिलती है और प्रकृति को विनाश से बचाना विश्व के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शहर मंडल महामंत्री गौरव मगर एवं राजीव चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि समाज के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य करती है। इस अवसर पर पार्षद चन्द्रभागा साहू, अज्जू देशलहरे, शैलेश रजक, आशा लोधी, चंद्रकला पटेल, रूक्मणी सोनकर, विजय ठाकुर, विनोद रणसिंह, अशोक सिन्हा, नंदू लोधी, मुकेश शर्मा, देवेंद्र ध्रुवंशी, वेदप्रकाश साहू, मुकेश चौबे, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पौधे लगाकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दी।
