Uncategorized

देश की एकता, अखण्डता, लोकतंत्र व सविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी निकाल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा :- गुरुमुख सिंह होरा

पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष दो बार यात्रा की तैयारियों का ले चुके है जायजा

जिले व प्रदेश की राजनीति में निरंतर है सक्रिय, पार्टी को लगातार कर रहे मजबूती प्रदान
धमतरी । प्रदेश में उड़ीसा से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में प्रवेश हो चुका है। आज व कल विश्राम के पश्चात 11 को रायगढ़ से पुन: यात्रा शुरु होगी। इसके पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा न्याय यात्रा की तैयारियों की संबंध में दो बार जायजा ले चुके है। पूर्व में 5 फरवरी को प्रदेश प्रभारी सचीन पायलेट के साथ तैयारियों का जायजा लिये इसके पश्चात 7 को पुन: तैयारियों की जानकारी लेने रायगढ़ पहुंचे। बता दे कि श्री होरा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सक्ति जिला प्रभारी भी है। इसके तहत उक्त जिले में यात्रा के संंबंध में सक्रिय है। श्री होरा ने चर्चा के दौरान कहा कि यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश कर चुकी है। लगभग 5 दिनों में 7 जिलों में 536 कि.मी. की यात्रा कर उत्तर-प्रदेश में प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू हुई हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी तो उसमें शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि श्री होरा दशकों से कांग्रेस के पार्टी के प्रति समर्पित है। विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे है। जिले व प्रदेश की राजनीति में निंरतर सक्रिय है। गत विधानसभा चुनाव में धमतरी से टिकट के प्रमुख दावेदार थे। लेकिन टिकट नही मिलने पर भी पार्टी के प्रति समर्पित रहे। उनके समर्पण भावना को देखते हुए पार्टी ने चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। धमतरी विधानसभा में भी लगातार सक्रिय है। लोगो के सुख दुख सहित पार्टी के आयोजनों में शामिल होते रहते है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!