Uncategorized

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर अहम बैठक, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा एआरआई, स्वच्छता सुपरवाइजर तथा स्वच्छता दीदियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने हेतु रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त पीसी सार्वा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर की छवि और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई एवं डंपिंग स्थलों के सुव्यवस्थित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा।प्र.स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश ठाकुर, शशांक मिश्रा ने स्वच्छता दीदियों और सुपरवाइजरों को जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कचरा इधर-उधर न फेंकने, कचरा वाहन में ही देने तथा प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। साथ ही, बाजार क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों और वार्डों में नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में फॉगिंग, नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता तथा डोर-टू-डोर कलेक्शन की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।अंत में अधिकारियों ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से धमतरी को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाया जा सकता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!