Uncategorized

नवविवाहिता की हत्या का खुलासा,पति व सास गिरफ्तार,घरेलू विवाद बना हत्या का कारण

30 मार्च 2026 को ग्राम हरदी में नवविवाहिता की मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही चौकी करेलीबड़ी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के कथनों के आधार पर पुलिस ने हर पहलू पर बारीकी से जांच की। शव परीक्षण रिपोर्ट में मृत्यु का कारण श्वास अवरुद्ध (गला घोंटने) तथा मृत्यु की प्रकृति हॉमीसाइडल (हत्या) पाए जाने पर मामला स्पष्ट रूप से हत्या का होना प्रमाणित हुआ। विवेचना के दौरान करेलीबड़ी पुलिस टीम द्वारा सतत पूछताछ, एवं एफएसएल टीम द्वारा तथ्यों का विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के समन्वय से यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का अपने पति चन्द्रशेखर यादव के साथ संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना दिनांक को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस की सख्त पूछताछ एवं सतत निगरानी के चलते आरोपी चन्द्रशेखर यादव ( 26 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके पश्चात उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त काले रंग की नोई रस्सी जप्त की गई तथा उसे 1 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी की मां रिना बाई यादव ( 46 वर्ष) ने घटना की सच्चाई छुपाते हुए मृतिका की मृत्यु को सीने में दर्द से होना बताकर भ्रामक सूचना दी, जिससे साक्ष्य को छुपाने की कोशिश एवं पुलिस को गुमराह करने के प्रयास किया गया इस पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 103(1), 238(क) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!