Uncategorized

परंपरा, प्रगति और सकारात्मक परिवर्तन का पर्व है मकर संक्रांति – रामू रोहरा


धमतरी। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर समस्त नगरवासियों, जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। महापौर श्री रोहरा ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का ऐसा महापर्व है, जो नई शुरुआत, नई सोच और नए संकल्प का संदेश देता है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नवचेतना का संचार करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करता है तथा हमें परंपराओं से जुड़े रहकर विकास के पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।महापौर ने आगे कहा कि नगर निगम धमतरी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आने वाला समय धमतरी के लिए प्रगति, समृद्धि और उपलब्धियों का नया अध्याय लिखेगा। श्री रोहरा ने कामना की कि मकर संक्रांति का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली लेकर आए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!