Uncategorized

सामूहिकता व त्वरित निर्णय क्षमता का खेल है कबड्डी – कविता योगेश बाबर


धमतरी। युवा मित्र मंच एवं ग्रामवसियों के तत्वाधान में राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कब्बड्डी स्पर्धा का एक दिवसीय भव्य आयोजन ग्राम देमार में किया गया समापन समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी थीं कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश मार्कण्डेय जनपद सदस्य ने की फाइनल मैच का टास कविता बाबर ने किया आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत सत्कार के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि कब्बड्डी का खेल हमारे भारत का पारंपरिक व प्राचीन खेल है जो की गाँव गली मोहल्ले एव शहरों में सभी जगह खेला जाता है आज वर्तमान में कब्बड्डी एक नए रूप व स्वरूप में लोकप्रिय होते जा रहा है इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है । इस अवसर पर चन्द्रहास साहू संतोष सिन्हा आशुतोष शर्मा कमल सिन्हा कमलेश सिन्हा परमेश्वरी साहू उपसरपंच चित्रांश रजक आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!