Uncategorized

सार्थक स्कूल में खुशियों भरी मकर संक्रांति: पतंगों से सजावट और सूर्य देव को 16 दीप अर्पित

विशेष बच्चों को मिले ढेरों उपहार और अपार खुशियाँ


धमतरी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र सार्थक स्कूल में विशेष बच्चों के साथ उल्लासपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। समाजसेवी प्रियंका पंकज शर्मा के आगमन से परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा। सूर्य देव को 16 दीप अर्पित किए गए, बच्चों ने खुले आकाश में पतंग उड़ाकर पर्व का आनंद लिया। अतिथि श्रीमती शर्मा एवं संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रावत ने स्वयं बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्साह बढ़ाया। प्रियंका शर्मा द्वारा स्कूल में बच्चों और प्रशिक्षण कार्य हेतु उपयोगी स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई, जिसमें 40 ड्राइंग बोर्ड, कैंची ,स्केच कलर, क्रेयॉन, स्केच पेन, चॉक, पेंसिल, ग्लू, सेलोटेप और शीट पेपर शामिल हैं। प्रभा रावत ने कहा—उपहार बच्चों के लिए सीखने और रचनात्मकता की प्रेरणा बनते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रही सचिव स्नेहा राठौड़ ने बताया कि बच्चों ने गीत, नृत्य और मुस्कान के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की। उड़ती पतंग संग खुशियाँ आईं जैसी पंक्तियों पर बच्चों ने आनंदपूर्वक नृत्य किया।श्रीमती शर्मा ने स्कूल परिसर में 6 वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे को पेड़ के रूप में विकसित होते देखकर बहुत खुशी जाहिर की, और पानी देकर उसकी मजबूती और दीर्घायुष्य की कामना की।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने अतिथि एवं स्कूल प्रांगण की सजावट में विशेष योगदान देने वाले प्रशिक्षकों,सदस्यों और पालकों_ कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, सुभाष मलिक, आकाश आहूजा, शकीना बाघमारे और सविता शेख के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!