Uncategorized
नगरी में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन


नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शहीद स्मारक परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा नागेंद्र शुक्ला कमल डागा जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम महेंद्र नेताम रामगोपाल साहू नरेंद्र नाग सभापति अलका साव शंकर देव राजा पवार देवचरण ध्रुव विनीत कोठारी चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रमदान कर साफ-सफाई की एवं स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।