Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने जिलेवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व की शुभकामनाएं


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस एवं जिला भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित ने जिले के समस्त नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार करता है। दीपों का यह पावन त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति और गौमाता के प्रति हमारी श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। वहीं भाईदूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। प्रकाश बैस एवं महेंद्र पंडित ने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से जिले के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे। किसानों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली आए तथा धमतरी जिला विकास और उन्नति के नए आयाम स्थापित करे। अंत में दोनों भाजपा नेताओं ने जिलेवासियों से पर्वों को आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ मनाने तथा समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!