Uncategorized

भीड़तंत्र क्षणभंगुर इसे भगाओ और लोकतंत्र सनातन है, इसे बचाओ- पँ राजेश शर्मा

धमतरी के कुर्रा गांव में भाजपा राँवा मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का विषय लोकतंत्र बचाओ भीड़ तंत्र हटाओ रखा गया था। देश मे तेजी से बदलते राजनीतिक प्रयोगों के बीच ये कार्यशाला समसामयिक रूप से प्रासंगिक रही और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला के जरिये राजनीति में संक्रमण काल को समझा और चर्चा की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा शामिल हुए। पँ राजेश ने कहा कि एक तरफ भाजपा राजनीति में युवाओं की भूमिका बढ़ाने के अभियान पर है, दूसरी तरफ वाम विचारधारा है जो भीड़ इकट्ठी कर के अराजकता फैला कर इसे लोकतंत्र का नाम देकर अपने घिनौने षड्यंत्र को सफल करना चाहती है।
पँ राजेश ने कहा कि ऐसे में भीड़तंत्र और लोकतंत्र के बीच का अंतर, अधिकार और कर्तव्य के फर्क को समझना जरूरी है, पँ राजेष ने कहा कि भीड़ तंत्र की ताकत क्षणभंगुर है, जो श्रीलंका, बांग्लादेश में दिखा, और लोकतंत्र की ताकत सनातन है, सदा थी सदा रहेगी ये भारत मे है।
कार्यशाला के संयोजक कवींद्र जैन ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा की जिसने आपातकाल की काली रात में लोकतंत्र की हत्या कर संविधान संशोधन किया वो आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है ये अपने आप में शर्मनाक है
कार्यशाला में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता कवींद्र जैन, मंडल अध्यक्ष अमन राव,पुर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाला राम साहू दमयंती साहू खूबलाल ध्रुव केशव साहू चिरौंजी साहू उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!