Uncategorized
सभापति कौशिल्या देवांगन ने दी करवा चौथ की बधाई एवं शुभकामनाएं
पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है करवा चौथ का पर्व

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने करवा चौथ के पावन पर्व पर समस्त माताओं, बहनों एवं सुहागिन महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, विश्वास, समर्पण और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करता है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों की मधुरता और भारतीय नारी की आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक है।
उन्होंने कामना की कि करवा चौथ का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी सुहागिन महिलाओं का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास और सौहार्द से परिपूर्ण रहे तथा परिवारों में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे।
