Uncategorized

सर्वसुविधायुक्त हाईटेक शौचालय महापौर ने जनता को कि समर्पित

सभापति मोटवानी का रंग लाया प्रयास, अब गोलबाजार क्षेत्र में महसूस नहीं होगी शौचालय की कमी


धमतरी। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले गोल बाजार क्षेत्र मे एक लंबे समय से वहां के व्यापारियों सहित बाहर से खरीदी के लिए रोज-रोज पहुंचने वाले सैकड़ो लोगों की सुविधा हेतू सार्वजनिक शौचालय की कमी होने से काफी परेशानियां हो रही थी जिस पर अमल करते हुए सराय स्कूल परिसर में महापौर रामू रोहरा तथा नगर निगम के लोक निर्माण विभाग के सभापति विजय मोटवानी द्वारा सर्व सुविधा युक्त हाईटेक शौचालय जनता के आवश्यकताओं के अनुरूप आम जनमानस को समर्पित किया। महापौर द्वारा सब्जी का व्यवसाय करने वाले पति राम पटेल के हाथों नारियल फोडवाते हुए उद्घाटन कराया। श्री मोटवानी ने कहा महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम विकास के लिए निरंतर आगे बढ़ रहा है। उक्त अवसर पर नरेंद्र रोहरा निलेश लुनिया अखिलेश सोनकर श्यामलाल नेताम विभा चंद्राकर मेघराज ठाकुर हेमंत बंजारे नम्रता पवार अज्जू दिसलहरे कुलेश सोनी पिंटू यादव रोहिताश मिश्रा सुरेश कलवानी किशोर संजय मुकेश राजा मोहन प्रतीक मयंक सोहन कुमारीभाई अंजू कविता रेशमा मोनिका श्याम अनीता सुशीला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!