Uncategorized

श्याम बाबा का लगा दिव्य दरबार, हजारों ने भक्ति भाव से लगाई हाजरी

राधा किशोरी की सुमधुर भजनों ने देर रात तक बांधा समा

पंडित राजेश शर्मा ने कहा शहर मेरा परिवार इनके साथ खुशियां बांटने में मिलती है आत्मिक संतुष्टि जो जारी रहेगा निरंतर

धमतरी। भगवान श्री राम जी के जीवन चरित्र को प्रस्तुत करता हुआ राम कथा का सातवां दिवस प्रतिष्ठा एकादशी की पूर्व रात्रि को देश के प्रख्यात भजन गायिका राधा किशोरी द्वारा गौशाला मैदान के विशाल मंडप पर मुझे अपना तो बना लो श्याम की प्रस्तुति से भजन रात्रि की शुरुआत की गई तो देर रात तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने श्रोता समाज के बीच शमा बांध दिया जिसमें शहर सहित दूसरी जगह से भी पहुंचे लोगों ने भक्ति रस में डूब कर खूब थिरके , भजनों के साथ विभिन्न जीवंत झांकियां इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी वहीं उपस्थित जनों से जुड़ते हुए भाव विभोर होकर आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि शहर मेरा घर यहां के लोग मेरे पारिवारिक सदस्य हैं समय-समय पर विभिन्न सार्वजनिक धरातल पर होने वाले आयोजन मुझे आत्मक शांति एवं संतुष्टि प्रदान करती है इसलिए आयोजन का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
अनामिका अंबर की काव्यपाठ, प्रख्यात मिश्रा की राष्ट्र भक्ति की होगी आज प्रस्तुति, कल होगा विशाल भंडारा
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के दूसरे वर्ष प्रतिष्ठा एकादशी के पवित्र अवसर पर राम कथा स्थल पर आज देश की ख्याति प्राप्त कवित्री अनामिका अंबर भगवान राम के जीवन चरित्र को काव्य में पिरोकर उपस्थित श्रोता समाज को प्रस्तुत करने के लिए रात्रि 9 बजे से प्रस्तुति देंगी इस अवसर पर वीर रस एवं उसके युवा कवि प्रख्यात मिश्रा की रोंगटे खड़ी कर देने वाली कविताओं का रसपान भी कराया जाएगा आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने शहर के काव्य प्रेमियों को आग्रह किया है कि भगवान राम के जीवन चरित्र को अपने में आत्मसात करने के लिए सभी आज उपस्थित होकर काव्य का लुत्फ उठाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कल प्रसादी के रूप में इसी स्थान पर भंडारा का आयोजन भी किया गया है। अनामिका अंबर करेगी आज काव्यपाठ। राजधानी के माना हवाई अड्डे पर आयोजक पं.राजेश शर्मा ने किया स्वागत।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!