Uncategorized

स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत प्लास्टिक आउट फैब्रिक इन अभियान

महापौर रामू रोहरा ने बांटे थैला

धमतरी-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत ‘प्लास्टिक आउट, फैब्रिक इन’ अभियान का आयोजन इतवारी बाजार में किया गया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नगर के महापौर रामू रोहरा, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों एवं ग्राहकों को प्लास्टिक थैलों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए थैला,झोला वितरित किए।इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को प्लास्टिक के बजाय पुनः उपयोगी और पर्यावरण के अनुकूल फैब्रिक थैलों के प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ और हरित भारत का सपना साकार हो सकता है।जनभागीदारी के साथ आयोजित यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह लोगों की आदतों में स्थायी परिवर्तन लाने की कोशिश भी है। नगर निगम का यह प्रयास सराहनीय है और अन्य निकायों के लिए एक प्रेरणा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!