Uncategorized

आरक्षक को चाकू मारकर पैसे लूटने वाले तीनों आरोपी नगरी पुलिस की गिरफ्त मे

कल प्रार्थी गैदराम मरकाम पिता सदाराम मरकाम 40 वर्ष दाबगांव थाना-नगरी द्वारा एसडीओपी. कार्यालय नगरी में डीएसएफ आरक्षक के पद पर कार्यरत है जो अपना डयूटी कर शाम को अपने गांव दाबगांव जा रहा था की ग्राम कर्राघाटी चमेदा तिराहा के पास तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा प्रार्थी गैदराम मरकाम का पीछा कर मोटर सायकल रोककर चाबी निकालकर एक आरोपी द्वारा प्रार्थी के गर्दन के पास चाकू टिकाकर 200 रूपए को लूट लिया एवं एक आरोपी द्वारा कूल्हे पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाया तथा एक आरोपी द्वारा हाथ थप्पड से मारपीट किया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल नगरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु टीम रवाना किया गया। घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर धीरज बिसेन 22 वर्ष नगरी, हितेश्वर मरकाम 21 वर्ष नगरी,ज्ञानेंद्र नेताम 22 वर्ष नगरी,तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त काला रंग के एक स्कूटी,लूट किये 200 रूपए घटना में प्रयुक्त 2 नग चाकू को जप्त कर प्रार्थी से आरोपियों का कार्यपालिका दण्डाधिकारी के समक्ष पहचान कार्यवाही कराया गया।तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना नगरी के अपराध कमांक 93/24 धारा 118(1),309 (6) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक शरद ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पटेल, तानसिंह साहू प्रधान आरक्षक ईशुकुमार साहू जीवन ध्रुव संपत संभाकर आरक्षक योगेश कुमार साहू धर्मेन्द्र बघेल योगेन्द्र साहू, झमेल राजपूत मेघराज साहू कल्याण नेताम महाबली सलाम केशव पटेल दुर्गेश ध्रुव का योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!