Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी धमतरी के जिलाध्यक्ष शशि पवार का आज जन्मदिन है। इस अवसर उन्हे कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधियों, शहर. मंडल अध्यक्षो, पदाधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शुभचिंतकों द्वारा बधाई दी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी श्री पवार को शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशि पवार ने सभी स्नेही स्वजनों को उनकी भावनाओं के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने गुरुजनों और वरिष्ठ जनों के प्रति भी उनके आशीर्वाद के लिये आभार जताया। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष शशि पवार को पुष्प गुच्छ भेंटकर मुंह मिठाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री पवार ने ईश्वर से आशीर्वाद मांगा कि राजनैतिक जीवन मे रहते रहते वे यथा संभव अधिक से अधिक देश और समाज की सेवा कर सके। श्री पवार क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य व सुख समृद्धि की कामना करते है। लगातार क्षेत्र तरक्की की ओर अग्रसर हो, सभी सुखी व स्वस्थ्य रहे यही कामनाओं के साथ जन्म दिन मनाते है। आज दिन की शुरुआत बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद व भगवान के पूजा के साथ होती है। जन्म दिन पर नेताओं द्वारा उन्हें बधाईयां दी जा रही है। आज रथयात्रा के पावन पर्व पर उन्होने क्षेत्रवासियों को बधई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!