विद्या कुंज लोहरसी के पीयूष जैन और अक्षत महावर ने क्रिकेट में जीता स्वर्ण पदक

धमतरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उड़ीसा के खुर्दा जिले के के .टी . ग्लोबल स्कूल में 22 अगस्त से किया गया। जिसमें लगभग 2500 बच्चों ने भाग लिया।
अंडर-17 वर्ग में लगभग 1100 बालकों ने ट्रायल दिया l ट्रायल दो स्तर पर हुआ,जिसमें विद्या कुंज स्कूल लोहरसी के दो होनहार खिलाड़ियों पीयूष जैन और अक्षत महावर ने चयनित टीम में अपनी जगह बनाई। उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। विशेष बात यह भी है कि गत वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पीयूष जैन बोर्ड कैंप के लिए भी चयन होकर अच्छा प्रदर्शन किया था l इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति, विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं समाज जनों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

