Uncategorized

नवीन महाविद्यालय आमदी में आयोजित वार्षिक उत्सव को भाजपाईकरण का आरोप

आमदी-नवीन महाविद्यालय आमदी के कार्यक्रम हेतु जारी आमंत्रण कार्ड में मुख्य अतिथि के नाम से जुड़ी दुर्भावनापूर्ण त्रुटि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं , पार्षदों का विरोध लगातार उग्र होता रहा । इस प्रकरण में प्राचार्य पर सरकारी शैक्षणिक संस्था के भाजपाईकरण का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मामला केवल एक तकनीकी भूल नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित राजनीतिक मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा बार-बार ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं, जिनसे शैक्षणिक संस्था को भाजपा के प्रभाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए शिक्षा संस्थानों को राजनीति से दूर रखने और निष्पक्षता बनाए रखने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्राचार्य के आचरण की समीक्षा किए जाने की भी मांग रखी गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा अपने लेटर पैड पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी गई है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केवल माफी पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस मामले में जवाबदेही तय किया जाना आवश्यक है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलछा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलक्षा , नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर, कविता साहू नगर अध्यक्ष , पारसमणि साहू , चितेन्द साहू , ललिता पटेल , धर्मेंद्र पटेल , सुरज पासवन , रजत सोनकर , योगेश्वर साहू, सोहिल साहू , हिमांशु साहू , उमेश साहू , खेमलाल पटेल में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसके कारण कुछ समय के लिए कॉलेज परिसर के बाहर आवागमन प्रभावित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!