Uncategorized

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन को बनाए खुशहाल-:पं.राजेश शर्मा

मातृशक्ति ही समाज में ला सकती है धार्मिक जागृति -: हिमानी साहू*


*मकेश्वर वार्ड आडिटोरियम परिसर में तीन दिवसीय रामचरितमानस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ*
*धमतरी-:* मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन का आदर्श त्रेता युग में जो स्थापित किया गया वह वर्तमान परिदृश्य में समाज के सारे समस्याओं को सार्थक एवं सुलभ तरीके से समाधान के रूप में अपने में समाहित किया हुआ है , इसलिए सामाज की सारी विकृतियों को त्याग कर अपने जीवन को सुखी एवं खुशहाल बनाने के लिए रामचरितमानस का अनुसरण करें उक्त बातें धर्म प्रेमी एवं समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा मकेश्वर वार्ड, आडिटोरियम परिसर में आयोजित सरस्वती रामचरितमानस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रभु राम दरबार के पूजा अर्चना के पश्चात पर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। इस अवसर में पूजा अर्चना अनुष्ठान को वेदपाठी शास्त्रीय पं.करण महराज द्वारा विधि विधान से संपन्न करवाया गया।वही अध्यक्षता कर रहे नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सामाजिक विघटन की खाई को पाट कर एक दूसरे को जोड़कर समाज की एकता को प्रबलता प्रदान करने का सूत्र वाक्य प्रदान करती है धार्मिक आयोजन जिसमें मानस मंच को सर्वोत्कृष्ट रूप में चीन्हाकिंत किया जा सकता है जिसके लिए धार्मिक आयोजन मिल का पत्थर साबित होते हैं। वही विशेष अतिथि समाजसेवी एवं निगम की सक्रिय पार्षद हिमानी भागवत साहू ने कहा कि मातृशक्ति ही समाज में जागृति पैदा कर धर्म, आध्यात्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर संस्कारवान समग्र पीढ़ी तैयार करने का कार्य करती है जिसके लिए धार्मिक आयोजन शुभ संकेत है।
उपस्थित जनों को पार्षद गण पिंटू यादव, कुलेश सोनी,आशा नंदू लोधी ने भी संबोधित किया। उक्त आयोजन को अन्नपूर्णा महिला समिति एवं दुर्गा मंदिर समिति द्वारा आयोजित की गई है प्रथम प्रस्तुति के रूप में नमन मानस मंडली नयापारा तथा दूसरी प्रस्तुति कर्मा माता मानस परिवार फरसिया नगरी की रही ,कार्यक्रम का संचालन एन. आर. यादव शिक्षक ,डां जे.एल.देवागनं एवं आभार प्रदर्शन आयोजन के संरक्षक तथा विंध्यवासिनी वार्ड के पार्षद प्रकाश सिन्हा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!