Uncategorized

राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ग्राम दरबा में पुन: सीमांकन कराने की ग्रामीणों ने की मांग


धमतरी। ग्राम दरबा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के पूर्व एवं पश्चिम आवासीय मकान एवं दुकान 2015-16 में भू-अर्जन कार्य के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि सीमा निर्धारण के बाद आवास मकान चिन्हांकित सीमा के अंतर्गत आने वाले मकान तोड़कर पुन: निवास मकान या दुकान निर्माण कर निवासरत है जहां वर्तमान मे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के ठेकेदार एवं तहसीलदार के उपस्थिति में पुन: गलत तरीके से नापकर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ दो या तीन मीटर गलत नापकर एवं चिन्हांकित कर पुन: तोडऩे की कार्यवाही का प्रयास 7 सितम्बर को बिना किसी को सूचना के किया गया। जिससे ग्रामवासी परेशान है। ग्रामीणों ने पुराना मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राज्य क्रमांक 30 का पुन: सीमांकन कर सीमा का निर्धारण कर नया अर्जित भूमि निर्धारण करने की मांग की है। जिस कार्य के लिए तत्कालीन एवं वर्तमान पटवारी तथा राजस्व निरीक्षक तहसीलदार की उपस्थिति में कराया जावे । संबंधित भूमि का अधिग्रहण के बाद पुनर्मूल्यांकन राजस्व अधिकारियों के द्वारा भू-अर्जन प्रकरण क्र. 06/अ -82 वर्ष 2015-16 का प्रकरण कमिश्नर के न्यायालय मे लंबित है उसका तत्काल निराकरण कर उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जावे । उपरोक्त कार्यवाही पश्चात यदि किसी का मकान / दुकान सीमा के अंतर्गत आता हो तो कब्जा हटाने का कार्यवाही, चुकि बरसात का मौसम होने के कारण उसे माह फरवरी 2027 ग्राम पंचायत सरपंच एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में कराया जावे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!