Uncategorized

भारत की रक्षा ,सुरक्षा, धर्म ,अध्यात्म तथा सेवा को स्वीकार करता है पूरा विश्व-: प्रियंका सिन्हा

 

*धमतरी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल संपन्न हो जाने के पश्चात सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पर केंद्रित योजनाओं को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाते हुए आम जनता को अवगत करा रहे हैं इसी के तहत ग्राम डोडकी एवं शंकरदाह मैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा एवं जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजीव सिन्हा आम जनमानस को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास एवं आम जनता के लिए बनाई गई जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की नीयत और नीति आम जनता के प्रति साफ होना चाहिए और यहीं से सेवा का शुभारंभ होते हुए सुशासन की स्थापना की जा सकती है जिसके पूर्ति गरीब कल्याण से ही संभव है मोदी सरकार का इस दिशा में मूल मंत्र ही उक्त सारी बातों को समाहित कर सरकार चलाने के रूप में दिखता है जिसके कारण आम जनता का विश्वास केंद्र की सरकार अर्जित करने में सफल हुई है वही प्रियंका सिंह ने बताया कि सुशासन की परिकल्पना सेवा के धरातल से ही संपन्न होती है केंद्र की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनेक ऐसे निस्वार्थ लोग का एक कारवां है जिनके कारण ही भारत ने विश्व पटल पर रक्षा ,सुरक्षा, सेवा धर्म अध्यात्म पर प्रमाणिकता के साथ काम करते हुए देश का सर ऊंचा किया है जिसे पूरा विश्व स्वीकारता है। इस अवसर पर सरपंच प्रदीप सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, राजीव सिन्हा, कुशल सिन्हा, मनाराम निषाद, राधेश्याम सिन्हा ,राकेश सिन्हा ,रामेश्वर सिन्हा, त्रिलोचन सिन्हा ,दाऊकमल सिन्हा ,सहित अनेक शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!