Uncategorized

हरगुणदास फाउंडेशन धमतरी द्वारा 40 विद्यार्थियों को जूता वितरण, बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

धमतरी। शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हरगुणदास फाउंडेशन धमतरी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला हरफतराई में जूता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राओं को जूते वितरित किए गए। जूते पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश बख्तानी ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बच्चों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर हम उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते हैं। आने वाले समय में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।सदस्य आकाश गोलछा ने कहा, 40 विद्यार्थियों को जूते प्रदान कर हमें बेहद संतोष की अनुभूति हो रही है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारे प्रयास की असली सफलता है। हम शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।ग्राम पंचायत शंकरदाह की सरपंच रमी गौतम ने फाउंडेशन की प्रशंसा करते हुए कहा, हरगुणदास फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक है। ऐसे सहयोग से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सदस्य कोमल संभाकर ने किया। अंत में सभी ने मिलकर इस प्रकार के सामाजिक सहयोग को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सदस्य भागवत साहू, रोहित बख्तानी, निखिल राहुजा, सुनील नागवंशी व शाला परिवार के प्रधान पाठक शशि तिवारी,सावित्री तिवारी, शिक्षक अरविंद संभाकर, नीतेश्वरी नेताम, रीना मरकाम, सुनीता यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!