Uncategorized

सोरिद आदर्श मुक्तिधाम समिति ने महापौर रामू रोहरा से की मुलाकात, रखी विभिन्न समस्याएं

धमतरी। सोरिद आदर्श मुक्ति धाम समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम महापौर रामू रोहरा से मुलाकात कर मुक्ति धाम से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।समिति ने मुक्ति धाम में बुनियादी सुविधाओं की कमी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुधार कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया।इस प्रतिनिधिमंडल में कुशल देवांगन, जितेंद्र मेश्राम, संतोष देवांगन, संपेंद्र सिंहा, रमेश देवांगन, टीकम देवांगन और मनोज देवांगन शामिल थे.महापौर श्री रोहरा ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा और मुक्ति धाम को बेहतर बनाने हेतु हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!