Uncategorized

पैथोलॉजी डाक्टर क़े घर आईटी की दबिश, घर का कोना कोना खंगाले लेकिन लौटे खाली हाथ, सचमुच आईटी की रेड थी या फर्जी टीम की थी दबिश? हो रही चर्चा

आज शहर क़े रत्नाबांधा रोड पर स्थित एक प्रसिद्ध पैथोलॉजी डाक्टर क़े घर केंद्रीय टीम द्वारा दबिश दी गई. बकायदा छापा मार कार्यवाही हुई. घर का कोना कोना खंगाला गया फिर टीम खाली हाथ लौट गई.
यह वाक्या फ़िल्मी लगता है लेकिन ऐसा ही हुआ. आईटी की टीम क़े रूप मे दलबल क़े साथ लोग डाक्टर क़े घर पहुंचे और आईटी रेड बताकर घर मे खोजबीन किया गया. दस्तावेज ज्वेलरी नगद आदि की पड़ताल की गई फिर न कोई कार्यवाही और न किसी प्रकार की जप्ती क़े टीम लौट गई. इससे संबंधित परिवार और लोगो को टीम क़े फर्जी होने की शंका भी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर पड़ताल की. लेकिन समाचार लिखें जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह सचमुच आईटी की रेड थी या फिर टीम फर्जी थी?

_सूचना पर मौके पर पहुंचे लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आईटी की रेड है या फिर फर्जी टीम द्वारा कोई अपराध का प्रयास किया गया?_

*मणिशंकर चंद्रा
एएसपी -धमतरी*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!