कबीर मंदिर डोमा में बीजक कथा एवं 15 दिवस सत्संग समारोह के समापन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे लेखराम साहू

धमतरी । कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली आदर्श ग्राम डोमा गुजरा के श्री कबीर मंदिर के तत्वाधान में आयोजित बीजक तथा सत्संग समारोह में पहुंच कर संत साहेब के दर्शन किए मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान के संत श्री सत्यपाल साहेब ने कहा कि समस्त दूरबुद्धि को दूर कर के सदगुण सदाचार धारण करके जीवन को अच्छा बनाना चाहिए कौवे की चाल को छोड़कर हंस की चल अपनाना चाहिए काम क्रोध लोभ मोह अहंकार इष्र्या द्वेष आदि दुरमति को दूर करके दया क्षमा सत्याशील विचार विवेक वैराग्य गुरु भक्ति आदि शुभ सद्गुणों को जीवन में धारण करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य रूप से संत रमेश साहेब पंचम साहेब उत्तर प्रदेश पंकज साहेब संचालक विजय साहेब रचनांकुर साहेब यदि साहेब ध्रुव साहेब पुनीत साहेब रामशरण साहेब ब्रह्मा देव साहेब रविंद्र साहेब साध्वी सेवती साहेब मणि प्रभा साहेब भागा साहेब अमर दास साहेब पुनीत दास साहेब मंचासीन रहे। लेख राम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि लोगों को संत साहिब के मार्गदर्शन पर चलने से निश्चित ही जीवन में सदगुण भावना जागृत होती है निश्चित तौर पर इस ग्राम के लोगों में संत कबीर दास जी के प्रति लगाव है जो आज साक्षात् इस कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है निश्चित तौर पर हमें दुर्भाव गलत संगति को त्याग कर जीवन में अच्छे कर्म करना चाहिए एवं भव्य कबीर सत्संग भवन का निर्माण हो रहा है उसमें 5000 देने का घोषणा किया।

