Uncategorized

भाजपा सरकार ने धमतरी जिला सहित महासमुंद संसदीय क्षेत्र से एक भी मंत्री न बनाकर किया है भेदभाव- हरमीत सिंह होरा

नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष ने कहा पूर्व में भी भाजपा शासन काल में इस क्षेत्र का नहीं हो पाया समुचित विकास

जनता के हितो व विकास के लिए कांग्रेस लड़ती रहेगी जनता की हक की लड़ाई

धमतरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपनी केबिनेट का विस्तार किया है। 9 और मंत्रियों ने शपथ ली है। लेकिन इसमें धमतरी जिले सहित सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया है। इस मुद्दे पर नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष व कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उक्त निर्णय लेकर न सिर्फ धमतरी जिले बल्कि सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ विश्वास घात किया है। एक ओर भाजपा सभी क्षेत्रो को सरकार में समुचित स्थान व समुचित विकास देने की बात करती है। लेकिन जब मंत्री मंडल में स्थान देने की बात आई तो भाजपा सरकार इसके विपरित कार्य कर रही है। पूर्व में जब 15 सालों तक जब प्रदेश में भाजपा की सरकार रही तब भी धमतरी विधानसभा व सम्पूर्ण महासमुंद संसदीय क्षेत्र में विकास विकास के मुद्दे पर भेदभाव किया जाता रहा। जिससे अन्य संसदीय क्षेत्रों की तुलना में महासमुंद संसदीय क्षेत्र विकास में पिछड़ा हुआ है।
मंत्रीमंडल में बचे हुए एक स्थान पर लिया जाए महासमुंद ससंदीय क्षेत्र से मंत्री
कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक भी मंत्री न बनाये जाने को लेकर स्थानीय जनता में नाराजगी है। ऐसे में साय मंत्री मंडल में मंत्री का एक पद अभी भी रिक्त है जिस पर धमतरी जिले या महासमुंद ससंदीय क्षेत्र से किसी एक विधायक को लिया जायेगा। ताकि इस क्षेत्र में भी समुचित विकास हो सके। कांग्रेस में सत्ता में रहे या विपक्ष में जनता के हितों व विकास को गति देना प्राथमिकता रहती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!