Uncategorized

अमेठी में नया धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग, किसानों को मिलेगी राहत

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को सौंपा गया ज्ञापन

खरेंगा। ग्राम खरेंगा में संचालित धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के दौरान बढ़ती आवक और किसानों की संख्या के चलते होने वाली भीड़ व अव्यवस्थाओं को देखते हुए ग्राम अमेठी में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग तेज हो गई है।
इस संबंध में कलेक्टर धमतरी को आवेदन सौंपकर ग्राम अमेठी में नया धान उपार्जन केंद्र शुरू करने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया गया है। आवेदन में बताया गया कि खरेंगा उपार्जन केंद्र में लगभग एक लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी होने के कारण किसानों को उपज लाने, तौल कराने और अन्य प्रक्रियाओं में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नया केंद्र खुलने से कम होगी भीड़, किसानों को मिलेगी सुविधा
क्षेत्रवासियों के अनुसार ग्राम अमेठी में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्थापित होने से धान की आवक का उचित विभाजन होगा। इससे खरेंगा केंद्र पर दबाव और किसानों की भीड़ कम होगी तथा किसानों को समय पर और सुविधाजनक तरीके से धान बेचने की सुविधा मिल सकेगी।आवेदन में किसान हित एवं सुचारु धान खरीदी व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अमेठी में नवीन केंद्र खोलने की अनुमति देने की मांग की गई है। आवेदन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!