Uncategorized

नगर निगम में चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी में कथित चोरी की घटना को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में घटना की पारदर्शी जांच कर दोषियों का पता लगाने की बात कही गई है।
ज्ञापन के अनुसार 7 सितंबर 2026 को नगर निगम परिसर में बिजली काटे जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने रात 8:15 बजे से 8:45 बजे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम में चोरी की सूचना सामने आई।
कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन में कहा है कि उनके प्रदर्शन के दौरान किसी भी संदिग्ध या असामाजिक तत्व की उपस्थिति उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि रात करीब 10 बजे नगर निगम के आसपास संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी।

सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आयुक्त से मांग की है कि रात 10 बजे के बाद की नगर निगम परिसर की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जाए, ताकि चोरी करने वाले व्यक्तियों की पहचान हो सके और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!