स्व. नेमीचंद नाहर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भखारा में 16 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर
शिविर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए परीक्षण, आंखों की जांच, चश्मा वितरण एवं होगी दंत रोगों की चिकित्सा

भखारा- स्व. नेमीचंद नाहर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट, अरविंदो नेत्रालय रायपुर एवं अरिहंत डेंटल केयर रायपुर-भखारा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों को नेत्र एवं दंत संबंधी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर का आयोजन 16 अगस्त रविवार को जैन धर्मशाला, भखारा में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में डॉ. अभिजीत जैन (बी.डी.एस.), डेंटल सर्जन की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आयोजकों के अनुसार शिविर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए परीक्षण, आंखों की जांच, चश्मा वितरण एवं दंत रोगों की चिकित्सा की जाएगी। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है। वहीं शिविर संबंधी जानकारी के लिए जीतेन्द्र नाहर (9425511324), भरत नाहर (9425292082), छोटू नाहर (9425504713) एवं ललित नाहटा (9406120666) से संपर्क किया जा सकता है।
