Uncategorized

मोदी विदेश में ‘मेलोडी’ बांट रहे, देश का युवा पेपर लीक से टूट रहा – राजा देवांगन

धमतरी- एन एस यू आई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर देश के लाखों छात्र नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरों और प्रचार में व्यस्त हैं।
राजा देवांगन ने कहा कि हाल ही में इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को “मेलोडी” चॉकलेट भेंट करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जबकि देश के छात्र परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही धांधली से निराश और आक्रोशित हैं।
उन्होंने कहा कि नीट 2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। परीक्षा रद्द होने के बाद कई छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जो बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है। यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, मानसिक स्वास्थ्य और भरोसे का प्रश्न है।राजा देवांगन ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। वहीं भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।उन्होंने कहा, देश का युवा आज बेरोजगारी , पेपर लीक और महंगाई से जूझ रहा है। लेकिन सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल इवेंट और प्रचार में लगी हुई है। युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!