Uncategorized
कचरा गोदाम मे लगी भीषण आग,अग्निशमन की वाहने पहुंची मौके पर, किया जा रहा है आग पर काबू पाने का प्रयास

भीषण गर्मी मे लगातार आगजनी की घटनाये हो रही है. इसी कड़ी मे आज भी एक आग लगने की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि बागतराई के कचरा गोदाम मे आग लग गई. जो देखते ही देखते फैलती गई और भीषण रूप ले लिया. आग कुछ देर मे गोदाम से बाहर खेतो तक भी फ़ैल गई है. हवाओ के साथ आग के आगे भी फैलने की आशंका से आसपास के ग्रामीण आशंकित है.सूचना पर अग्निशमन विभाग की वाहने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.
