Uncategorized

कोष्टापारा वार्ड में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर रामू रोहरा ने किया भूमिपूजन


धमतरी। शहर के कोष्टापारा वार्ड में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा के करकमलों से संपन्न हुआ। भूमिपूजन के अंतर्गत वार्ड के विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण एवं आरसीसी नाली निर्माण के कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संतोष सोनकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य युगल किशोर यादव, एमआईसी सदस्य श्रीमती विभा चंद्राकर सहित पार्षद मेघराज ठाकुर, शैलेश रजक, गजेंद्र कंवर, चंद्रभागा साहू, आशा लोधी, संजय देवांगन तथा एल्डरमैन रितिका यादव, सीमा चौबे एवं नंदू लोधी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का समान रूप से विकास करना उनकी प्राथमिकता है। शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ड पार्षद संतोष सोनकर ने वार्ड को लगभग 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!