Uncategorized

जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी, पौष्टिक आहार, भोजन गुणवत्ता व स्वच्छता की भी ली जानकारी

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिला चिकित्सालय धमतरी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मरीजों से चर्चा कर यह भी पूछा कि उन्हें समय पर पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है या नहीं।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री सार्वा ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।स्टाफ की कमी का मुद्दा सामने आने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) यू.एल. कौशिक को आवश्यक रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोण्डर को चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के लिए कहा।
अध्यक्ष ने शासन की जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति दी गई है। इसे 200 से बढ़ाकर 250 बिस्तर करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, स्वास्थ्य विभाग के डी पी एम प्रिया कंवर एवं गुरुशरण साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!