Uncategorized
बोल बम सेवा समिति कुरूद के 275 सदस्यों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर में चढ़ाया जल, 26 वर्षों से निरंतर सेवार्थ कार्य है जारी -भानु चन्द्राकर
अब तक बोल बम सेवा समिति के अगुवाई मे कुरूद-धमतरी क्षेत्र के 10 हज़ार लोगों ने कर लिये है चमत्कारिक ज्योतिर्लिंग बैधनाथ धाम का दर्शन

यात्रा प्रमुख बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने बताया सावन महोत्सव के रूप में हमारे संस्था विशेष रूप से उत्सव मनाते आ रही है सभी सदस्यों के अटूट विश्वास, त्याग तपस्या बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा कुरूद एवं बोल बम सेवा समिति के परंपरा बन गया है.बोल बम सेवा समिति कुरूद के 275 सदस्यों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर में चढ़ाया जल, 26 वर्षों से निरंतर सेवार्थ कार्य जारी है.
सभी सदस्यगण अपने अपने मनोकामना पूरी करने के लिए बाबा बैद्यनाथ जी पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त करते है। बोल बम सेवा समिति को ऐतेहासिक यात्रा के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर एवं बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने बधाई दिये हैं .
