Uncategorized

छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन की मंजूरी का किया स्वागत

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व जिला भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन’ को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के डिजिटल भविष्य, सुशासन, कौशल विकास और नवाचार की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिशन छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और भविष्य के अनुरूप विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रकाश बैस व महेंद्र पंडित ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने डिजिटल विकास और आधुनिक तकनीक के नाम पर केवल घोषणाएं कीं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं किया। इसके विपरीत भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर प्रदेश को नई तकनीक से जोड़ने का कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि 500 करोड़ रुपये की लागत से अगले पांच वर्षों में संचालित होने वाला यह मिशन केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूरस्थ जिलों, छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। मिशन के तहत प्रदेश में 100 अत्याधुनिक एआई डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 300 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन, 6 लाख विद्यार्थियों एवं 1.5 लाख शासकीय कर्मचारियों को एआई का विशेष प्रशिक्षण तथा 50 से अधिक एआई आधारित शासकीय सेवाओं का विकास किया जाएगा। इससे शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सरल, तेज और जनहितैषी बनेगी।
जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस व जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद आधुनिक तकनीक को जन-जन तक पहुंचाने में असफल रही। कांग्रेस ने तकनीकी विकास को केवल राजनीतिक नारों तक सीमित रखा, जबकि भाजपा सरकार ने उसे व्यवहारिक रूप देकर विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज नवाचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘इंडिया एआई मिशन’ के अनुरूप प्रदेश को नवाचार आधारित, उत्तरदायी एवं भविष्य उन्मुख डिजिटल राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप और तकनीकी अवसरों के नए द्वार खोलेगा।यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!