Uncategorized

लक्ष्मण कुआं से पाइपलाइन विस्तार कर पानी टंकी लगाकर की गई टेप नल की व्यवस्था

नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन अपनी टीम के सातब जुटे हैं पेयजल व्यवस्था दुरुस्तीकरण में

जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों से वाटर हार्वेस्टिंग बनाने की पुन: अपील

धमतरी। जल सेवा का अर्थ है मानवों को पानी उपलब्ध कराना, जो मानव सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पानी जीवन के लिए आवश्यक है, और यह सुनिश्चित करना कि सभी को स्वच्छ पेयजल मिले, एक नैतिक दायित्व है।जिस जिम्मेदारी को नगरीय निकाय भखारा भठेली के जनप्रतिनिधि संजीदगी से निभा रहे हैं।लोगों से पानी बचाने अपील के साथ ही हमर नगर हमर जिम्मेदारी इस टैगलाइन को याद दिलाकर विभिन्न वार्डों को पानी हेतु टंकी, मोटर लगा कर नागरिकों को भी अधिकार के साथ ही कर्तव्य को याद दिलाया जा रहा है।नगर में जल प्रदाय को युक्तियुक्त बनाए रखने हर संभव कार्यों पर प्रथम कार्य किए जा रहे।सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे।साथ ही नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा है।वर्षा जल को एकत्रित या संचित किये जाने की तकनीक को वर्षा जल संचयन यानी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए विभिन्न तकनीकी विधाओं को सतत् एवं गम्भीरतापूर्वक अपना भूजल भण्डारण में पर्याप्त बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इस अवसर पर अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद गणों सहित अन्य सभी लोगों, पार्षदों ने पानी बचाने अपील की।सभी ने एक स्वर में कहा कि भविष्य में बड़ी समस्या से बचने आज से ही उपाय करने होंगे।जल की हर बूंद को बचाना होगा।इसके लिए अच्छे नीयत से सबको पहल करनी होगी।वाटर हार्वेस्टिंग, पौधरोपण, तालाबों का संरक्षण इस दिशा में समुचित महत्वपूर्ण प्रयास है।भखारा और भठेली प्रारंभ से ही ड्राई जोन रहा है। हालांकि कुओं और तालाबों की भी गिनती पहले से कम और विस्तार संकुचित हो गई है। जिसके कई कारण हैं। भविष्य की प्लानिंग करते हुए पानी की उपलब्धता बनाए और बचाए रखने इन तकनीकों का उपयोग आवश्यक और अनिवार्य हो गया है। नगर पंचायत भवनों, शासकीय भवनों के साथ ही नागरिकों में इस हेतु जनजागरण चलाया जा रहा है।जिसने वाटर हार्वेस्टिंग नहीं किया है स्वयंमेव बनाकर कम से कम अपना जल- भविष्य उज्ज्वल करे। जिससे पानी की तकलीफों से मुक्ति मिले। भठेली लक्ष्मण कुआं से पाइपलाइन विस्तार कर पानी टंकी लगाकर, टेप नल की व्यवस्था दी गई जिससे वार्ड 11,13 आदि के रहवासियों के उपयोग के लायक पानी मिलेगा। पानी को ब्लीच एवं टेस्ट किया जा रहा। इससे कुआं का भी संरक्षण होगा जिससे वाटर लेवल भी मेंटेन रहेगा। वार्ड 6 , 7 के पास आंगनबाड़ी में बोर था जो कि बंद पड़ा था उसे भी पुनर्जीवित कर पानी टंकी से कनेक्ट किया गया।जिससे मोहल्लेवासी लाभान्वित होंगे। जल सेवा के इस लोकार्पण अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन,जल सभापति हितेंद्र साहू,प्रमुख वार्ड वासी ऐन सिंह , पार्षद चांदनी साहू, झम्मन साहू, डुमेंद्र गंगबेल, सुशीला निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल आदि ने शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष, पार्षदगण आदि सहित अन्य उपस्थित थे। सभी वार्ड वासियों ने मुक्त कंठ से इन भागीरथ प्रयासों की सराहना की।जिससे नगरवासी शुद्ध पेयजल से लाभान्वित हो रहे। अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षद गण सुचारू देखरेख कर रहे।वहीं कर्मचारी ऐसे प्रकल्पों में मुस्तैदी दिखा कर त्वरित कार्य कर रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!