Uncategorized

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एमएमआई नारायणा के धमतरी ब्रांच का हुआ शुभारम्भ,विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी सेवाएँ

यूरीन, लिवर सिर, कैंसर, ह्रदय पेट, लिवर, आंख, कान, गला रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरो की उपलब्ध रहेंगी सुविधा


धमतरी। धमतरी वासियो को अब स्वास्थ के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलने जा रही है.रायपुर राजधानी स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एमएमआई नारायणा का ब्रांच धमतरी में जिला अस्पताल के सामने गांधी मेडिकल के पास शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अतिथि दीपक लखोटिया सर्व समाज अध्यक्ष, राजेश साहू मेडिकल एसो. धमतरी अध्यक्ष, सरिता दीदी ब्रम्हाकुमारी संस्थान धमतरी संचालिका ने फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल की ओर से डॉ. देवव्रत हिशीकर, डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. संतोष सोनकर, ब्रांच मैनेजमेंट प्रमुख रवि भगत एवं समस्त स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शुभारंभ के बाद सभी नागरिकों के ब्लडप्रेशर, शुगर की जांच की गई। हॉस्पिटल मैनेजमेंट हेड रवि भगत ने बताया कि एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से सेवारत है। हॉस्पिटल की नेटवर्थ की बात करें तो उत्कृष्ट सेवाओं के कारण देश में 18 अस्पताल, 4 हार्ट सेंटर व 14 शहरों में सेवाएं होने के साथ 21 क्लिनिक के माध्यम से 110 से अधिक बीमारियों का सफल इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में भी धमतरी में ब्रांच खोलकर विशेषज्ञों की सेवाएं आम नागरिकों के लिए समर्पित की जा रही हैं ताकि कम खर्च, कम समय में लोगों का अच्छा इलाज हो सके और 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता शहर में सुनिश्चत हो सके।श्री भगत ने उपलब्ध सेवाओं के संबंध में बताया कि डॉ. सुनील गौनियाल हृदय रोग विशेषज्ञ माह के तीसरे रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक, डॉ. अभिषेक जैन पेट, लीवर, आंत रोग विशेषज्ञ तीसरे रविवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, डॉ. वेरोनिका यूएल स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक, डॉ. वरूण शर्मा मूत्र रोग विशेषज्ञ तीसरे बुधवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक, डॉ. पंकज पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक, डॉ. देवव्रत हिशीकर कैंसर रोग विषेशज्ञ दूसरे रविवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, डॉ. गौरव जोशी पेट लीवर, आंत, शल्य रोग विशेषज्ञ प्रथम गुरूवार एवं तीसरे रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक, डॉ. घनश्याम ससापारधी मस्तिष्क शल्य विशेषज्ञ (न्यूरो सर्जन) दूसरे रविवार को सुबह 10 से 1 बजे तक, डॉ. सोनल व्यास नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रथम एवं तीसरे बुधवार को सुबह 10 से 1 बजे, डॉ. अदिति शुक्ला कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ प्रथम एवं तीसरे बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, डॉ. आकांक्षा चिखलीकर स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रथम एवं तीसरे बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे हॉस्पिटल में उपलब्ध रहेंगे.शुभारंभ के बाद अतिथिगण दीपक लखोटिया, राजेश साहू, सरिता दीदी ने कहा कि यह अस्पताल उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, जहां से मरीज स्वस्थ होकर लौटते हैं। इस हॉस्पिटल की सेवाएं अब अंचलवासियों को मिलेगी। कम समय और कम खर्च में विषेषज्ञ डॉक्टर नागरिकों को सलाह देने 24 घंटे उपलब्ध हो रहे, यह प्रशंसनीय है। धमतरी के लिए यह नया आयाम साबित होगा। हॉस्पिटल द्वारा सभी सुविधाएं देने का प्रयास सराहनीय है। आग्रह करते हैं कि यह सेवा निरंतर बनी रहे।मौके पर गोविंद गांधी, गोपाल गांधी, सभापति कौशिल्या देवांगन, कैलाश कुकरेजा, राजा रोहरा, दिलीप बडज़ात्या, इंदू हिन्दूजा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही जिनका हॉस्पिटल द्वारा फ्री चेकअप किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!