Uncategorized

चैम्पियंश ट्राफी में भारत की जीत से उत्साहित सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी पहुंचे घड़ी चौक, मनाया जश्न

की आतिशबाजी, उड़े रंग गुलाल, क्रिकेट समर्थकों ने एक साथ मनाई होली दिवाली

महापौर रामू रोहरा सहित गणमान्य नागरिकों ने भी घड़ी चौक पहुंचकर क्रिकेट प्रेमियों के जश्न में हुए शामिल

धमतरी। कल चैम्पियंश ट्राफी का फायनल मैच भारत व न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया। दोपहर 2.30 बजे मैच शुरु हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओव्हर में ही 6 विकेट पर 254 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने चैम्पियंश ट्राफी पर भी कब्जा जमाया। बता दे कि 25 साल पहले साल 2000 में भी भारत व न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंश ट्राफी का फायनल मुकाबला हुआ जिसमें भारत को हार मिली थी। कल की जीत ने भारत को 25 साल हार का बदला लिया। मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट समर्थकों में अपार उत्साह नजर आया। लोग टीवी और मोबाईल पर मैच का लुत्फ लेते रहे और जैसे ही भारत ने जीत दर्ज किया। क्रिकेट के दीवाने जीत का जश्न मनाने सड़क पर उतर आए। ढोल नंगाड़ो , आतीशबाजी के साथ रंग गुलाल भी जीत की खुशी में उड़े। इससे होली के पूर्व ही होली और दिवाली का माहौल एक साथ नजर आया। शहर के विभिन्न वार्डो से क्रिकेट प्रेमी जश्न मनाते हुए घड़ी चौक पहुंचे और जीत की खुशियां बांटने लगे। इस दौरान घड़ी चौक में सैकड़ो की भीड़ उमड़ी। जीत की खुमारी में लोग एक दूसरे को बधाई देकर नृत्य करने लगे। इस जीत से उत्साहित शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा भी समर्थकों के बीच जीत की खुशियां बांटने घड़ी चौक पहुंचे और क्रिकेट समर्थकों के साथ जीत की खुशियां मनाई। श्री रोहरा ने समर्थकों के साथ जीत की खुशी में थिरके भी। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने हिन्दूस्तान जिंदाबाद व भारत माता के जयकारे भी लगाए। एक तरीके से क्रिकेट पे्रमियों चैम्पिंयश ट्राफी में विजय को पर्व के रुप में मनाया। जश्न मनाने वालो में महेन्द्र खण्डेलवाल, राजा रोहरा, पार्षद सतीश पवार, योगेश रायचुरा, गौतम वाधवानी, कीर्तन मिनपाल, सुमीत जैन, आकाश कटारियां, सुधीर गांधी, अभय थिटे, विक्की पारख सहित सैकड़ो समर्थक शामिल रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!