Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, 47 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है - ज्योति हरख जैन

पर्यावरण संरक्षण थीम पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता

भखारा । नगर पंचायत भखारा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण विषय पर ड्राइंग (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें 27 जूनियर एवं 20 सीनियर सहित कुल 47 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगर पंचायत द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बच्चों के माध्यम से समाज में पर्यावरण जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक प्राचार्य डी के चौधरी, अनंत कुमार साहू, निर्मल पुरी गोस्वामी , आशीष गौर, अदिति लाल, मुस्कान बानो, वैभव किरण ,अक्षय छिब्बर लीकांत राजपूत , डी के साहू नवनीत आनंद, गायत्री नायक, बिंदेश्वरी ध्रुव आदि टीचर्स की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!