Uncategorized
आमाबेड़ा कांकेर में हिंसा के विरोध में सर्व समाज द्वारा कल छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान, धमतरी कैट ने भी दिया बंद को समर्थन
धमतरी. कैट टीम के कार्यकारी अध्यक्ष सलज अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुरेश महावर, अमित रामानी एवं संकेत बरडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि आमाबेड़ा कांकेर में हुए हिंसा के पश्चात कल इस संदर्भ में प्रदेश की मीटिंग हुई जिसमें धमतरी जिलाध्यक्ष महेश जसूजा शामिल हुए जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि 24 दिसम्बर बुधवार को सर्व समाज द्वारा किये गये प्रदेश बंद के आव्हान को प्रदेश कैट टीम द्वारा समर्थन दिया जायेगा। उन्होने आगे कहा कि सर्व समाज हमेशा प्रदेश एवं व्यापार के जनहित में कार्य करता है, तथा कैट के व्यापारी भी इस सहयोग में हमेशा आगे रहते है,सर्व समाज की भावनाओं को देखते हुए कैट टीम धमतरी ने भी बंद को समर्थन दिया है। कैट धमतरी जिले के सभी व्यापारियों से बंद के संबंध में समर्थन की अपील की है।