Uncategorized

एक साल के मादा तेंदुएं का शिकार : शिकारी काटकर ले गए चारो पंजे

उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व की डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची मौके पर, कराया गया पोस्टमार्टम


धमतरी। जिले में एक और वन्य प्राणी की शिकार की वारदात हुई है। इस बार भी शिकारी ने मानवता की हदे पार कर दी। शिकार के पश्चात तेंदुएं के चारो पंजे काट ले गए। घटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड क्षेत्रान्तर्गत उत्तर सिंगपुर रेंज के ग्राम कोरगांव के जंगल में कल एक वर्षीय मादा तेंदुए का शव मिला। जिसके चारो पंजे गायब थे। स्पष्ट है कि शिकार के पश्चात शिकारी द्वारा चारो पंजे काटकर ले गए होंगे। इस घटना के बाद से वन विभाग में हड़कम्प रहा। सूचना पर उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व की डॉग स्क्वायड टीम मौके पर जांच हेतु पहुंची। साथ ही तेंदुए का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकें। लेकिन इसके पूर्व ही विभाग द्वारा अपने स्तर पर पूछताछ कर जांच शुरु कर दी गई है।

”एक साल के मादा तेंदुए का शव मिला है। जिसके चारो पंजे काटे गए है। उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व की डॉग स्क्वायड टीम जांच हेतु मौके पर पहुंची, तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच जारी है। ÓÓ
पंचराम साहू
रेंजर, उत्तर सिंगपुर रेंज
जिला धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!