Uncategorized

नशीली दवाई बेच रहे 3 आरोपियों को कुरुद पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक देशी कट्टा,5 नग कारतूस व 288 नग कैप्सूल प्रयुक्त कार भी जप्त

थाना कुरूद को मोबाईल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति जो नया कृषि उपज मंडी के पास एक होंडा सिटी कार क्र.सीजी.04 एएच 6401में में नशीली दवाई रखकर अवैधानिक रूप से बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर तत्काल कुरूद पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपीगण टिकेन्द्र साहू उर्फ टिल्लू पिता लक्ष्मीराम साहू 18 वर्ष 11 माह, जयप्रकाश उर्फ गोलू पिता लक्ष्मीराम साहू 23 वर्ष इंद्रा नगर कुरूद, गुलशन साहू पिता ओमप्रकाश साहू 18 वर्ष 01 माह कुहकुहा थाना कुरूद जिला धमतरी को पकड़कर विधिवत सम्पूर्ण कार्यवाही कर तीनों आरोपियों के कब्जे से 36 नग कैप्सुल स्पास्मो प्रोक्सीवों प्लस
कुल 288 नग नशीली कैप्सूल कीमती 3196 रूपये एवं प्रयुक्त कार होंडा सिटी कीमती 2,00,000 रु०, 01 नग देशी कट्टा,05 नग कारतूस कीमती 35000 रू० 02 नग चाकू कीमती 700 रूपये,01 नग इश्तेमाली विवो मोबाइल कीमती 25000 र० नगद रकम 1420 कुल 2,65,316 रूपये आरोपियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष जब्त कर विधिवत कार्यवाही कर कैप्सूल को सीलबंद किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरुण साहू, उनि.ईश्वर लाल साकार,सउनि.सुरेश नंद,कमिलचंद सोरी, प्रआर० जयप्रकाश कन्नौजे,आर०गोपाल चन्द्राकर, शिवचरण नेताम, गहेश्वर साहू, संतोष ध्रुव, डेनेश्वर बाबू टंडन, महेश साहू सहित थाना कुरूद का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!