Uncategorized

विशेष बच्चों से मिलना और उन्हें खुश देखना, हमारे लिए दीवाली से भी उज्जवल अनुभव है- डॉ. वर्षा जैन

सार्थक के बच्चों संग लुंकड़ परिवार का स्नेहिल मिलन

डॉ. इंदरचंद (आई. सी.) जैन के परिवार ने कराया दीवाली के पूर्व स्वादिष्ट भोजन, सहयोग राशि भी प्रदान की।

धमतरी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डॉ. इंदरचंद (आई. सी.) जैन, जो सार्थक संस्था के आजीवन सदस्य रहे, उनके परिवार ने सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण मिलन का आयोजन किया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मीबाई लुंकड़ की इच्छा थी कि, वे सार्थक के बच्चों से मिलें और उन्हें अपने हाथों से घर का बना भोजन कराएँ।उनकी इस इच्छा को साकार करने के लिए उनके पुत्र डॉ. अनिल जैन, पुत्रवधू डॉ. वर्षा जैन, पौत्र अर्चित जैन, पौत्रवधू तृप्ति जैन तथा परिवार के सदस्य कांता लुंकड़, ममता लुंकड़, प्रियंका लुंकड़ और समीर लुंकड़ दीवाली से पूर्व विद्यालय पहुँचे।
परिवार ने बच्चों को प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट गुजराती भोजन थेपला, ढोकला, छोले, पूरी और पुलाव परोसा। बच्चों ने प्रसन्नता से भोजन का आनंद लिया और परिसर हँसी-खुशी से गूँज उठा।इस अवसर पर अर्चित का जन्मदिन भी मनाया गया। संगीत प्रशिक्षिका देविका दीवान और नृत्य प्रशिक्षिका काजल रजक के निर्देशन में बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर हैप्पी बर्थडे अर्चित कहा।अर्चित ने कहा विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना मेरे जीवन का सबसे सुंदर उपहार है। यह पल सदैव याद रहेगा और मैं हर वर्ष यह खुशी उनके साथ बाँटना चाहूँगा।डॉ. वर्षा जैन ने भावपूर्ण शब्दों में कहा सार्थक के बच्चों की आत्मीयता और मुस्कान हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है।इन बच्चों से मिलना और उन्हें खुश देखना, हमारे लिए दीवाली से भी उज्जवल अनुभव है।परिवार की ओर से लक्ष्मीबाई लुंकड़ और कांता लुंकड़ ने सार्थक संस्था को सहयोग राशि भेंट की। तृप्ति ने बच्चों को कंपास बॉक्स और प्रियंका ने चॉकलेट वितरित की।सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने परिवार के स्नेहिल सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा ऐसे आयोजन बच्चों में अपनापन और सामाजिक जुड़ाव को गहराई से मजबूत करते हैं। लुंकड़ परिवार का प्रेम और संवेदना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर स्कूल की प्रशिक्षिका मैथिली गोड़े, देविका दीवान, काजल रजक एवं पालक सुनैना गोड़े, सकीना बाघमारे, परवीन शेख, बिमला तिवारी एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!