Uncategorized

शांति व आनंद पूर्वक मनाए पर्व, सभी के जीवन में सुख समृद्धि शांति बनी रहे

भाजपा नेताओं ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ


धमतरी। दीपावली पर्व आज धनतेरस के साथ प्रारंभ हो चुका है। पर्व को लेकर लोगो में उत्साह है। इस दौरान नेताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा भी क्षेत्रवासियों को पर्व की बधाई दी जा रही है। पूर्व मंत्री व वर्तमान कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पूर्व विधायक रंजना साहू, कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त नेताओं ने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली पर्व जीवन में रौशनी लाने का पर्व है। दीपावली पर्व हमे आनंद व सुखमय रहने व दूसरों का रखने का संदेश देती है। दीपावली उत्साह उमंग, असत्य पर सत्य की जीत और समृद्धि का पर्व है। 14 वर्ष वनवास के दौरान लंका फतेह कर भगवान श्रीराम अयोध्या पधारे। इस खुशी के अवसर को दीपावली के पूर्व में सनातन काल से मनाया जा रहा है। दीपावली पर्व आपार खुशियां लेकर आती है। सभी इस पर्व को आनंद पूर्वक मनाए। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है इस दिन भगवान धनवन्तरी की पूजा होती है। नरक चतुदर्शी रुपचौदस के पश्चात अगले दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है। अगले दिन गोवर्धन पूजा फिर भाईदूज के साथ पर्व की समाप्ति होती है। नेताओं ने शांति व आनंद पूर्वक पर्व मनाने की अपील करते हुए कामना की है कि सभी के जीवन में सुख समृद्धि शांति बनी रहे। क्षेत्र में भाईचारा, सौहाद्रर्ता कायम रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!