Uncategorized

बैंक ऑफ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ वेतन पैकेज के लिए एक समझौता ज्ञापन पर किया हस्ताक्षर

धमतरी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ वेतन पैकेज के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब विधायक, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में औपचारिक रूप दिया गया।इस अवसर पर बैंक के मुख्य रक्षा बैंकिंग सलाहकार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) रणबीर सिंह सलारिया, पी वीएसएम, वी एस एम और दिवाकर प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक और जोनल प्रमुख, रायपुर जोन ने छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से एस आर पी कल्लूरी आईपीएस (आईजीपी- एडमिन) के साथ समझौता पत्र एक दूसरे को साझा किया। रायपुर (विश्व परिवार)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ वेतन पैकेज के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते को 4 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग, श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, अशोक जुनेजा डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस, प्रदीप गुप्ता एडीजी छत्तीसगढ़ पुलिस की उपस्थिति में औपचारिक रूप दिया गया।
इस कार्यक्रम में किसलय प्रसाद, डीजीएम और क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर और बैंक एवं छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस पैकेज के साथ पुलिस जवानों के लिए 10 लाख रुपये का इनबिल्ट लाइफ इंश्योरेंस कवर और 130 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस ऑफ़र सहित मृतक के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष सहायता का प्रावधान किया है उक्त जानकारी धमतरी बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षत्रीय प्रमुख भवानी शंकर परिदा, उप क्षत्रीय प्रमुख राजीव कुमार और सरकारी बिजनैस क्लस्टर प्रमुख सूरज गुप्ता ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!