Uncategorized

लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स ने किया युवा डॉक्टरों एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान


धमतरी। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स, धमतरी द्वारा नवीन सत्र 2026-27 के प्रथम सेवा प्रकल्प के रूप में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर प्रोफेशनल डे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमतरी नगर के युवा चिकित्सकों, युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा क्लब के चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायन आकाश कटारिया द्वारा लायंस ध्वज वंदन से हुआ। इसके तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। क्लब की अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया तथा कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे स्तंभ हैं जो राष्ट्र के स्वास्थ्य एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एमजेएफ लायन सीए मनोज सोनी ने बताया कि लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स द्वारा पिछले लगभग दो दशकों से प्रतिवर्ष 1 जुलाई को प्रोफेशनल डे के अवसर पर धमतरी नगर के उत्कृष्ट चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा समाज सेवा, उत्कृष्टता एवं सम्मान की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का माध्यम है। समारोह के मुख्य अतिथि क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट सीए अजय पारेख रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा ही लायनवाद की पहचान है तथा समाज के लिए समर्पित प्रोफेशनल्स का सम्मान करना क्लब की अनुकरणीय पहल है। उन्होंने सम्मानित सभी डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर धमतरी नगर के युवा चिकित्सकों डॉ. मुरारी वासानी, डॉ. श्रुति वासानी, डॉ. श्याम वासानी, डॉ. विभोर नंदा एवं डॉ. आशीष खालसा का मोती की माला, उपहार एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इसी प्रकार युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए हर्ष अग्रवाल, सीए गौरव देवांगन, सीए उत्कर्ष जैन, सीए सिद्धार्थ शर्मा एवं सीए अनमोल खालसा का भी सम्मान किया गया। साथ ही क्लब के वरिष्ठ प्रोफेशनल सदस्यों सीए लायन अजय पारेख, एमजेएफ लायन सीए मनोज सोनी, सीए लायन सुरेश गोयल, डॉ. आर. एस. गुप्ता एवं डॉ. नीलेंद्र चक्रवर्ती का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन एस. डी. नानकानी एवं पूजा साहू ने अत्यंत सहज, गरिमामय एवं रोचक शैली में किया, जिसकी उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने मुक्त कंठ से सराहना की। समारोह में भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!