स्वच्छ धमतरी और बेहतर जल निकासी के लिए निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नीलेश लुनिया है लगातार सक्रिय
सफाई व्यवस्था का लगातार करते है निरीक्षण, अधिकारियों की बैठक लेकर देते है आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नीलेश लुनिया लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए वे शहर की सफाई व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं, ताकि शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नीलेश लुनिया ने कहा कि बरसात के दौरान नालियों की समय पर सफाई और कचरे का नियमित उठाव अत्यंत आवश्यक है। यदि नालियों में कचरा जमा होगा तो जलभराव की समस्या बढ़ेगी, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होगी। इसी उद्देश्य से निगम की टीम को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों और सफाई अमले को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, वार्डों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही हो, वहां तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही सफाई कार्यों की सतत निगरानी कर समय-समय पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बता दे कि श्री लुनिया स्वयं मौके पर जाकर सफाई कार्यो व समस्याओं की वस्तु स्थिति से अवगत होते है। कुछ पूर्व जब लगातार वर्षा हुई तो शहर के कुछ वार्डो में जल भराव की स्थिति बनी जहां् निगम टीम को निकासी व्यवस्था बेहतर बनाने लगाया गया। इस प्रकार अपनी जिम्मेदारियों को लेकर श्री लुनिया सजग व सक्रिय है।
कम से कम करें लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग – श्री लुनिया

नीलेश लुनिया ने शहरवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करें, क्योंकि यही सामग्री नालियों के जाम होने का प्रमुख कारण बनती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर निगम के सफाई कर्मियों को दें, जिससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जा सके और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायता मिले।
स्वच्छ और स्वस्थ धमतरी का निर्माण केवल नगर निगम की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है
नीलेश लुनिया ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ धमतरी का निर्माण केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। यदि सभी लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो शहर को साफ-सुथरा, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाया जा सकता है। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जनसहयोग और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से धमतरी को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है।
